जैन हिंदुस्तान न्यूज़ सहजता के साथ जन जागृति का धोतक- श्री सुरेन्द्र बद्धानी
03/14/2025
बीकानेर, 28 फरवरी 2025 – आज दोपहर वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्यमी श्री सुरेन्द्र बद्धानी द्वारा जैन हिंदुस्तान न्यूज़ की नई वेबसाइट का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र बद्धानी ने कहा कि जैन हिंदुस्तान न्यूज़ आज के समय में एक सार्थक और समाज-उपयोगी समाचार पत्र के रूप में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यह समाज को सार्वभौमिक समाचारों से अवगत करवाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। अतः इस समाचार पत्र की वेबसाइट का लोकार्पण करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।
उन्होंने आगे कहा कि देश का चौथा स्तंभ सही दिशा में कार्य कर रहा है, लेकिन यह कार्य कुछ ही समाचार चैनलों और पत्रों तक सीमित रह गया है। चौथे स्तंभ पर कई बार सवाल उठते रहे हैं, किंतु मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि जैन हिंदुस्तान न्यूज़ और इसकी वेबसाइट समाज और देश के लिए एक बड़े आईने की तरह कार्य करेंगे। इस अवसर पर मैं जैन हिंदुस्तान न्यूज़ की पूरी टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
आज के इस कार्यक्रम में जैन हिंदुस्तान न्यूज़ के प्रधान संपादक श्री वीरेन्द्र अभाणी, सह-संपादक श्री राजेश आचार्य, राजस्थान चीफ श्री प्रमोद कौशिक, और वेबसाइट डिज़ाइनर लक्ष्य सुथार उपस्थित रहे।
