logo1 logo2 logo3-gif
ribbon-bar

रायन इंटरनेशनल स्कूल, बीकानेर में ग्रैंड पैरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया

रायन इंटरनेशनल स्कूल, बीकानेर में ग्रैंड पैरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया

**रायन इंटरनेशनल स्कूल, बीकानेर में ग्रैंड पैरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया** बीकानेर, 30 अक्टूबर 2025: रायन इंटरनेशनल स्कूल, बीकानेर में आज ग्रैंड पैरेंट्स डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष आयोजन में छोटे बच्चों के दादा-दादी को आमंत्रित किया गया था, जिससे स्कूल परिसर पारिवारिक खुशी और स्नेह से भर गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष श्री जुगल राठी रहे। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा की यहाँ के बच्चों में जो जोश है वह स्कूल की ही देंन है, उन्होंने सभी बच्चों को सुबह माता पिता बड़े बुजुर्गों को प्रणाम करके स्कूल आने की प्रेरणा दी। उनके अनुसार यह करने से अच्छे संस्कार स्वयं ही रोपित हो जाते है। कार्यकम की अध्यक्षता कृषि उपज मंडी दंतौर, खाजूवाला के पूर्व निदेशक एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के विशेष आमंत्रित सदस्य श्री रामेश्वरलाल बिश्नोई ने की । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में प्रत्येक बच्चे को हिंदी की समझ बहुत जरूरी है ताकि वह बड़ा होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अच्छे से निभा सके। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, गायन और नाटिका शामिल थे। विभिन्न खेल जैसे बॉल इन द बास्केट, रबर बैंड ऑन द बॉल, पिलो पासिंग में दादा-दादी, नाना-नानी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दादी-दादी का डांस रहा। खेलों में भाग लेने वाले विजेता दादा-दादी को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार भी वितरित किए गए। स्कूल प्राचार्या रितु अजय चौरे ने कहा, “यह आयोजन न केवल बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच भावनात्मक बंधन को मजबूत करता है, बल्कि पारिवारिक मूल्यों को भी बढ़ावा देता है।” आयोजन में उपस्थित सभी अभिभावकों और अतिथियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।
Back to Latest News