बीकानेर गुरु कलश यात्रा समारोह ( विश्व की प्रथम दादाबाड़ी अजमेर के जिनोधार हेतु )
08/19/2025
गुरु कलश यात्रा समारोह
(विश्व की प्रथम दादाबाड़ी, अजमेर के जिर्णोधार हेतु)
दादा श्री जिनदत्तसूरीश्वर जी महाराज साहब की स्वर्गारोहण स्थली अजमेर दादावाड़ी के जिर्णोधार हेतु कलश यात्रा सम्पूर्ण भारत वर्ष में विभिन्न स्थानों पर होते हुए धर्मधरा बीकानेर पधारी है।
कलश को श्री सुगन जी महाराज का उपासरा, बीकानेर में विराजमान किया गया है।
विशेष कार्यक्रम
स्थान – श्री सुगन जी महाराज का उपासरा, बीकानेर
19 अगस्त (मंगलवार) – रात्रि 8:15 बजे
विभिन्न मंडलों द्वारा गुरुदेव की भक्ति
20 अगस्त (बुधवार) – रात्रि 8:15 बजे
दादा गुरु इकतीसा का सामूहिक पाठ
21 अगस्त (गुरुवार) – प्रातः 7:30 बजे
कलश की भव्य शोभायात्रा
(उपासरा से प्रारंभ होकर विभिन्न जिन मंदिर एवं जैन बाहुल्य मोहल्लों से होते हुए पुनः उपासरा में प्रवेश)
सभी श्रद्धालु महानुभावों से सादर अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में पधारकर गुरु कलश के दर्शन एवं गुरु इकतीसा के पाठ का लाभ इस पुण्य अवसर पर अवश्य लें।
आयोजक – श्री सुगन जी महाराज का उपासरा ट्रस्ट , बीकानेर
