आज बीकानेर जिला कलेक्टर से बीकानेर जिले में बिजली आपूर्ति में सुधार की मांगों को लेकर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
08/22/2025
आज बीकानेर जिला कलेक्टर से बीकानेर जिले में बिजली आपूर्ति में सुधार की मांगों को लेकर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती, ट्रिपिंग की समस्या, कृषि कुओं पर किसानों को पूरी बिजली नहीं मिलना, वोल्टेज आदि की समस्या के समाधान को लेकर कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ जिला कलेक्टर बीकानेर को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर नोखा विधायक श्रीमती सुशीला रामेश्वर जी डूडी, पूर्व केबिनेट मंत्री श्री गोविंदराम जी मेघवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम जी गोदारा, जिलाध्यक्ष बीकानेर देहात बिशनाराम जी सियाग, महासचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी डॉ. राजेंद्र जी मुंड, जिलाध्यक्ष बीकानेर शहर यशपाल जी गहलोत, जिला प्रमुख बीकानेर मोडाराम जी मेघवाल सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
