बीकानेर व्यापार एवं उद्योग मण्डल ने किया केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का अभिनंदन
04/17/2025
बीकानेर – राजस्थान सरकार के गोपालन, पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत का बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मंत्री कुमावत ने कार्यक्रम को संवाद सत्र में बदलते हुए उपस्थित जनों से सीधा संवाद किया और अधिकारियों को त्वरित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने देवस्थान विभाग के नवाचार और उद्योग विकास को लेकर राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल अध्यक्ष राठी ने "राइजिंग राजस्थान" जैसी योजनाओं के लिए सरकार का आभार जताया। समारोह में व्यापार जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
