विश्व संवाद केंद्र,नागौर के तत्वावधान में देवर्षि नारद जयंती का कार्यक्रम पत्रकार संगोष्ठी के रूप में आयोजित
05/11/2026
विश्व संवाद केंद्र,नागौर के तत्वावधान में देवर्षि नारद जयंती का कार्यक्रम पत्रकार संगोष्ठी के रूप में आयोजित
पत्रकारिता में लोक कल्याण का भाव बहुत महत्वपूर्ण- पंकज कुमार
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख पंकज कुमार, मुख्य अतिथि पत्रकार संघ के अध्यक्ष रमेश चंद जैन और कार्यक्रम अध्यक्ष रामकुंवार भाटी ने आदि पत्रकार देवर्षि नारद के दिव्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
मंचस्थ महानुभावों का परिचय नगर प्रचार प्रमुख मनमोहन कसवां ने करवाया। नागौर विभाग के प्रचार प्रमुख अजय शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी और स्वागत भाषण दिया। इस संगोष्ठी में सकारात्मक ,सृजनात्मक और राष्ट्रवादी पत्रकारिता पर श्याम लाल चौधरी,सुभाष मुंडेल, रामकिशोर राव, श्रवण दाधीच, विपुल सक्सेना आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारों को संबल और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। पत्रकार स्वयं कष्ट उठाकर भी समाज हित के मुद्दे उठाता है इसलिए समाज को भी आगे बढ़कर उनका सहयोग करना चाहिए।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए संघ प्रचारक पंकज कुमार ने कहा कि देवर्षि नारद जी को आदि पत्रकार माना जाता है।
केवल समाचार छापना ही हमारा लक्ष्य ना हो बल्कि हमारे समाचारों से समाज जीवन की दिशा और दशा भी बदले ऐसा प्रयास सभी को करना चाहिए।
केवल राजनेताओं के इर्द गिर्द घूमना और स्वार्थ वश राजनीतिक खबरनवीशी करना पत्रकार का अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए।
राष्ट्रीय हित के मुद्दों को, पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों को, सामाजिक समरसता की खबरों को, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन वाली खबरों को भी पर्याप्त स्थान मिले, यह पत्रकार की दृष्टि रहनी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन संघ के प्रचार विभाग के जिला पत्रकार संपर्क प्रमुख शरद कुमार जोशी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम् और समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से किया गया। इस अवसर पर जिला संघचालक मुकेश भाटी, नगर संघचालक मांगीलाल बंसल, प्रशांत अबोटी, प्रवीण चौहान, मोहित रांकावत, रामनिवास वैष्णव,जार संगठन नागौर जिला इकाई अध्यक्ष श्याम माथुर , मेघराज राव, कमल सोनी, प्रदीप कुमार डागा , बालकिशन भाटी, मोहित अग्रवाल, मनोज चौहान, भवानी सिंह, चेनाराम, प्रहलाद भाटी, हनुमान सिंह, रामेश्वर जांगू, कैलाश दास सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जिला प्रचार प्रमुख शिवजीत टाक ने आभार प्रकट किया।
