मंगल प्रवेश शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म सा का आज रिको हाऊसिंग बोर्ड से चंपानगर नवरंग नगर मे शांति सदन मे मंगल प्रवेश।
05/13/2026
मंगल प्रवेश
शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म सा का आज रिको हाऊसिंग बोर्ड से चंपानगर नवरंग नगर मे शांति सदन मे मंगल प्रवेश।
आचार्य रामेश के शिष्य शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म सा आदि ठाणा 3 का आज मंगलवार को सुबह ब्यावर की सीमा मे मंगल प्रवेश करते हुए रिको हाऊसिंग बोर्ड मे सेठ मंगलचंद चम्पालाल की फेक्टरी रुके वहा म सा द्वारा प्रार्थना करायी गयी अगले दिन वहां से विहार करके नवरंग नगर शांति सदन आनंद लाल जी खींवसरा के मकान पर रुके। दोपहर को दो बजे से ज्ञान चर्चा होगी।इससे पहले महिला मंडल की अध्यक्ष शशीकला डांगी के निवास स्थान पर प्रार्थना का आयोजन किया गया,इस अवसर पर सकल जैन समाज के श्रावक श्राविकाऐ उपस्थित रहे। म सा का 2026 का चातुर्मास ब्यावर मे होगा।
इस मंगल प्रवेश मे सकल जैन समाज के साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष गोतमचंद चौधरी, बाबूलाल नाबेडा, दिनेश चौरडिया,गोतमचंद श्रीश्रीमाल, संदेश नाबेडा, दीपक डागा,उतमचंद श्रीश्रीमाल,सतीश बाबेल,विनोद बंसल,बंटी सेवक निहालचंद कोठारी, धर्मीचंदऔस्तवाल,महावीर बाबेल,प्रवीण खेतपालिया,गोतम श्रीश्रीमाल, दीलिप डांगी,आदि जनो की उपस्थिति मे मंगल प्रवेश हुआ।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।
