स्वतंत्रता दिवस पर लायंस क्लब ऑफ सूरत स्मार्ट सिटी ने मनाया राष्ट्रीय पर्व
08/15/2026
स्वतंत्रता दिवस पर लायंस क्लब ऑफ सूरत स्मार्ट सिटी ने मनाया राष्ट्रीय पर्व
सूरत। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त को लायंस क्लब ऑफ सूरत स्मार्ट सिटी की ओर से पूनागाम स्थित सरस्वती विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।
सरस्वती विद्यालय में मुख्य रूप से श्रमिक एवं मजदूर वर्ग के परिवारों के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ सूरत स्मार्ट सिटी की ओर से विद्यालय के करीब 250 बच्चों को अल्पाहार (नाश्ता) वितरित किया गया। अल्पाहार प्राप्त कर बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में भाविन पटेल, निमेश शाह, विनय सेठिया, राजकुमार अभाणी, लता अभाणी, पत्रकार अरुण राखेचा (जैन हिंदुस्तान न्यूज) एवं आर्यन बछावत सहित क्लब के सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के साथ खुशियां साझा करने और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करने का भी अवसर है। बच्चों के बीच अल्पाहार वितरण के माध्यम से सेवा, सहयोग एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। लायंस क्लब ऑफ सूरत स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए इस आयोजन एवं सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
रिपोर्ट: पत्रकार अरुण राखेचा
जैन हिंदुस्तान न्यूज
