सनातन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, पवनपुरी, बीकानेर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया
08/15/2026
सनातन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, पवनपुरी, बीकानेर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि, विशिष्ट समाजसेवी व शिक्षाविद् श्री सुनील बोड़ा जी ने गरिमामयी माहौल में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से विद्यार्थियों में देशभक्ति का संचार करते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया।
समस्त सनातन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल परिवार, पवनपुरी, बीकानेर
