logo1 logo2 logo3-gif
ribbon-bar

स्वतंत्रता दिवस पर साधुमार्गी जैन संघ नोखा के लिए गौरव का क्षण

स्वतंत्रता दिवस पर साधुमार्गी जैन संघ नोखा के लिए गौरव का क्षण

स्वतंत्रता दिवस पर साधुमार्गी जैन संघ नोखा के लिए गौरव का क्षण

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर साधुमार्गी जैन संघ, नोखा के लिए नए उत्साह और गौरव का सूर्योदय हुआ। उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में श्री साधुमार्गी जैन संघ के दो प्रमुख सुश्रावकों को उनकी सेवा, त्याग, समर्पण एवं समाज के प्रति तत्परता के लिए तहसील प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर

श्रीमान डॉ. सुंदरलाल जी सुराणा 
एवं
श्रीमान नथमल जी संखलेचा

को सम्मानित किया गया।

आप दोनों की सेवा, समर्पण, त्याग एवं समाजहित के प्रति तत्परता का आज पूरे नोखा ने सम्मान किया है। यह सम्मान केवल दो व्यक्तित्वों का नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की उस भावना का सम्मान है, जिसे आपने अपने कार्यों के माध्यम से समाज के सामने आदर्श रूप में प्रस्तुत किया है।

साधुमार्गी जैन संघ के समस्त सदस्य एवं नोखा के नागरिक आपकी निस्वार्थ सेवा, त्याग और समर्पण भावना को हृदय से नमन करते हैं।

ईश्वर से मंगलकामना है कि आपकी सेवा, समर्पण एवं त्याग की भावना निरंतर उत्तरोत्तर अभिवृद्धि करे और आप इसी प्रकार समाज एवं मानव सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहें।

हार्दिक अभिनंदन एवं मंगलकामनाएं। 🙏


Back to Latest News