logo1 logo2 logo3-gif
ribbon-bar

नोखा । समता युवा संघ द्वारा रक्तदान शिविर “रक्तदानम्’’ का आयोजन सेठिया धार्मिक भवन में

नोखा । समता युवा संघ द्वारा रक्तदान शिविर “रक्तदानम्’’ का आयोजन सेठिया धार्मिक भवन में



नोखा । समता युवा संघ द्वारा रक्तदान शिविर “रक्तदानम्’’ का आयोजन सेठिया धार्मिक भवन में सुबह 10 बजे से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के उच्चारण से हुआ। शिविर प्रारंभ होते ही रक्तवीरो की भीड़ उमड़ पड़ी।
शिविर के संयोजक अविनाश कांकरिया ने बताया कि शिविर 3 बजे पूरी रफ़्तार के साथ चलता रहा और कुल 385 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।  आज रक्त देने के लिए कुल 475 लोग पहुंचे जिसमे 385 व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ पाए गए, इन्ही लोगो का रक्त लिया गया।

समता युवा संघ के मंत्री वीरेंद्र बैद ने बताया कि रक्तदानम् कार्यक्रम हेतु नोखा में काफ़ी लोगो से सम्पर्क किया गया था। इसके परिणामस्वरूप इतनी बड़ी संख्या में रक्त दान हेतु लोग यहाँ पहुँचे । इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में संयोजक रजत सखलेचा व खुशहाल छाजेङ के अलावा  समता युवा संघ के सभी सदस्य लगे रहे। कार्यक्रम के पश्चात् पीबीएम अस्पताल की पूरी टीम को मोमेंटो व शॉल के द्वारा सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष मनीष कांकरिया ने रक्तदानम्  कार्यक्रम में अर्थ सहयोग देने वाले सभी उदारमना महानुभावों को भी धन्यवाद दिया और आगे भी ऐसे ही सहयोग की कामना की। कार्यक्रम के पश्चात् समता युवा संघ के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा ने इस रक्तदान शिविर में रक्त दान करने वाले रक्तवीरों का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम के दौरान सेवा देने वाले प्रत्येक युवा, महिला, पुरुष, बालक, बालिका को धन्यवाद दिया। युवा संघ के सभी सदस्यों को भी धन्यवाद दिया।   वीरेंद्र बैद (मंत्री)* समता युवा संघ नोखा
Back to Latest News