logo1 logo2 logo3-gif
ribbon-bar

युवाओं की धड़कन, समता युवा संघ के युवा अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा ने रक्तदान शिविर को बनाया सफल

युवाओं की धड़कन, समता युवा संघ के युवा अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा ने रक्तदान शिविर को बनाया सफल

युवाओं की धड़कन, समता युवा संघ के युवा अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा ने रक्तदान शिविर को बनाया सफल

नोखा। समता युवा संघ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र जी गोलछा के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानव सेवा का परिचय दिया। शिविर में कुल 385 यूनिट रक्तदान हुआ।

समता युवा संघ के मंत्री वीरेंद्र बैद ने बताया कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने में युवाओं, समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान के समान है और युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

जितेंद्र कांकरिया ने बताया कि शिविर के दौरान रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में अपनी भागीदारी निभाई।

समता युवा संघ द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य की सफलता समता युवा संघ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र जी गोलछा एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Back to Latest News