logo1 logo2 logo3-gif
ribbon-bar

वार्ड 41 में लाइब्रेरी निर्माण का आश्वासन, युवाओं की मांग पर नारायण झंवर ने की घोषणा

वार्ड 41 में लाइब्रेरी निर्माण का आश्वासन, युवाओं की मांग पर नारायण झंवर ने की घोषणा

वार्ड 41 में लाइब्रेरी निर्माण का आश्वासन, युवाओं की मांग पर नारायण झंवर ने की घोषणा

नोखा। वार्ड नंबर 41 में CPI-M (विकास मंच) कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान युवाओं की विशेष मांग पर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन नारायण जी झंवर ने वार्ड में लाइब्रेरी का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

नारायण झंवर ने कहा कि प्रस्तावित लाइब्रेरी में छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था, वाई-फाई, कंप्यूटर, एसी, पंखे सहित पढ़ाई के लिए आवश्यक अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

वार्ड में लाइब्रेरी बनने से वार्ड के विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

लाइब्रेरी की मांग को लेकर वार्ड के युवा ऋतिकराज भाटी, विशन प्रजापत, दिनेश छींपा, आकाश छींपा, देवकिशन छींपा, अर्जुन छींपा सहित अन्य युवा मौजूद रहे। युवाओं ने लाइब्रेरी निर्माण के आश्वासन का स्वागत किया।

रिपोर्ट : विनीत भूरा, पत्रकार एवं संरक्षक — जैन हिन्दुस्तान न्यूज़, नोखा
Back to Latest News