वार्ड नं. 41 में CPI(M) विकास मंच की प्रत्याशी पूनम सिंह के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
09/02/2026
वार्ड नं. 41 में CPI(M) विकास मंच की प्रत्याशी पूनम सिंह के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नं. 41 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में CPI(M) विकास मंच की प्रत्याशी पूनम सिंह (कालू सिंह) के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व नगरपालिका चेयरमैन नारायण झंवर के कर-कमलों द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक, युवा साथी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया तथा वार्ड के विकास और जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समारोह में नरसी छींपा, चम्पालाल छींपा, भीकमचंद मरोठी, झंवरलाल मरोठी, दुलीचंद मरोठी, धुड़चन्द बोहरा, धन्नेसिंह भाटी, बजरंग छींपा, उम्मेद सिंह भाटी, पूर्व पार्षद नारायण सिंह, निर्मल बुच्चा, भींवराज उपाध्याय, झंवरलाल बोहरा, विनीत भूरा (पत्रकार एवं संरक्षक, जैन हिन्दुस्तान न्यूज़), ओम प्रकाश राव, पृथ्वीपाल सिंह भाटी एवं महावीर सिंह भाटी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं युवा साथी मौजूद रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान और समग्र विकास को लेकर अपने विचार रखे गए।
प्रत्याशी पूनम सिंह (कालू सिंह) ने उपस्थित वार्डवासियों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के साथ वार्ड के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह के पश्चात उपस्थित अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
समारोह उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्ट : विनीत भूरा, पत्रकार एवं संरक्षक — जैन हिन्दुस्तान न्यूज़, नोखा
