logo1 logo2 logo3-gif
ribbon-bar

जैन साहित्य संगम का त्रि-दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन 27 सितम्बर से  बीकानेर में*

जैन साहित्य संगम का त्रि-दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन 27 सितम्बर से बीकानेर में*




*जैन साहित्य संगम का त्रि-दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन 27 सितम्बर से  बीकानेर में*
•~•~○~•~•~•~•~•~○~•~•~•~
*जैनाचार्य गुरु रामेश का मिलेगा आशीर्वाद...*
•~•~•~•~•~•~~•~•~•~•~•~•~•~
*पंजाब के राज्यपाल कटारिया होंगे मुख्य अतिथि*
उदयपुर, 
   जैन कवि-साहित्यकारो॔ की प्रतिनिधि सर्वमान्य संस्था जैन साहित्य संगम का  त्रि-दिवसीय तृतीय अधिवेशन 27-28-29 सितम्बर 2026 को धर्मनगरी बीकानेर (राजस्थान) में आयोजित होने जा रहा है ।
     
     राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप जैन "हर्षदर्शी" ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन में अहोभाग्य से परम पूज्य परमागम रहस्यज्ञाता, 1008 जैनाचार्य श्री रामलालजी म. सा. व बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेशमुनिजी म.सा. सहित अनेक साधु-साध्वीजी भगवंतों का मंगल सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त होगा । 

      अधिवेशन उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब-राज्यपाल व चंडीगढ़-प्रशासक श्री गुलाबचंदजी कटारिया होंगे तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीपजी जैन "आदित्य" झांसी (उत्तरप्रदेश), बीकानेर विधायक श्री जेठानंदजी व्यास एवं श्री नरेन्द्र गाँधी (राष्ट्रीय अध्यक्ष- अ.भा. साधुमार्गी जैन संघ) तथा श्री कन्हैयालाल वैद (अध्यक्ष-साधुमार्गी जैन सेवा समिति, बीकानेर) आदि विशेष अतिथि होंगे ।

      अधिवेशन के संयोजक अशोक नागोरी के अनुसार अ. भा. साधुमार्गी जैन संघ से आबद्ध साधुमार्गी जैन सेवा समिति, बीकानेर के सौजन्य से आयोजित अधिवेशन में देश भर के विभिन्न प्रांतों से जैन कवि-साहित्यकार पधार रहे हैं ।
 
       राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र कांठेड ने बताया कि बीकानेर के आदिनाथ भवन में आयोजित त्रि-दिवसीय इस अधिवेशन के पहले दिन आचार्यश्री रामलालजी म.सा. का प्रवचन श्रवण, उपाध्यायश्री राजेशमुनिजी का मार्गदर्शन, देव-दर्शन, राज्यपाल द्वारा अधिवेशन उद्घाटन, संस्था के काव्य-संकलन "अनुभूतियों का आकाश" व स्मरणिका-2025 का लोकार्पण, पारदर्शी पुरस्कार की घोषणा, राज्यपाल व अतिथियों के उद्बोधन, सदस्य परिचय, प्रदेश इकाई प्रतिवेदन, कविता प्रतियोगिता तथा रात्रि में विराट कवि सम्मेलन व जैन सिद्धांतों पर आधारित आकर्षक सास्कृतिक व कलात्मक प्रस्तुतियाँ होंगी ।
   
    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयसिंह नाहटा के अनुसार अधिवेशन के दूसरे दिन प्रवचन श्रवण, चारित्रात्माओं का मार्गदर्शन, विद्वद् संगोष्ठी, कृतियों का विमोचन व कविता प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण, महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात्रि में विराट कवि सम्मेलन व समापन समारोह होगा । अधिवेशन के तीसरे दिन आचार्यश्री का प्रवचन व मांगलिक श्रवण आदि आयोजन होंगे ।
    
      साधुमार्गी जैन सेवा समिति, बीकानेर के मंत्री सुरेशकुमार बच्छावत ने बताया देश भर से पधारने वाले कवि व साहित्यकारों के लिए 'अतिथि देवोभव' की भावना से तैयारियाँ की जा रही है । 
    
     संस्था के वरिष्ठ संरक्षक कैलाश जैन तरल ने बताया कि सोने में सुहागे समान अहोभाग्य से सामाजिक उत्क्रांति प्रेरक गुरु रामेश का आशीर्वाद और जिनवाणी श्रवण का लाभ कवि- साहित्यकारों को प्राप्त होगा। 
     
      अधिवेशन सह संयोजक सी.एम. मेहता के अनुसार "कर्म जैसा बोओगे-वैसा पाओगे" विषयक कविता प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार 5100/- द्वितीय पुरस्कार 3100/- व तृतीय पुरस्कार 2100/- प्रतीकचिह्न व समस्त प्रतियोगियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा । 

      महिला कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती चंदा डाँगी ने बताया महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत लघु नाटिका, पर्यावरण संरक्षण संवाद, फास्ट फुड लघु नाटक, विभिन्न सामाजिक विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी जाएगी ।

अधिवेशन के प्रचार-प्रसार में श्री वीरेन्द्र जी अभाणी (जैन हिन्दुस्तान न्यूज) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।

प्रेषक-जगदीप जैन "हर्षदर्शी" 7016565974
Back to Latest News