उदारमना समाजसेवी भामाशाह श्री विजयसिंह जी डागा को मिला गुरूदेव का आशीर्वाद
08/30/2025
देशनोक । परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री रामलाल जी म.सा.के देशनोक चतुर्मास के उपलक्ष में श्री विजयसिंह जी डागा ने निस्वार्थ भाव सेवनिशुल्क सेवार्थ हेतु डागा पैलेस व डागा पैराडाइस 4 महिनों के लिए देशनोक चतुर्मास व्यवस्था समिती व समाज को उपलब्ध कराया गया। उपाचार्य प्रवर और आचार्य प्रवर ने महति कृपा करके इस उदार भावना की सहृदय उल्लेख और प्रशंसा की।
गुरुदेव ने श्री विजयसिंह जी डागा को विशिष्ट सेवा का लाभ दिया और उदार और उज्जवल भविष्य के लिए बहुत आशीर्वाद दिया है। डागा जी सेवाभावी व्यकृतव के धनी है आप हमेशा धार्मिक व सामाजिक कार्यो में हमेशा आगे रहते है साधुमार्गी जैन संघ जैन जवाहर मंडल ने डागा जी का बहुमान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की
शुभकामनाएं दी।
