साधुमार्गी जैन संघ के भामाशाह श्री सुंदरलाल जी दुग्गड़ का निधन
09/05/2025
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, भामाशाह, *देशनोक के गौरव श्रीमान सुंदरलाल जी दूगड़* का आज कोलकाता में आकस्मिक स्वर्गवास हो गया है।
आपका संपूर्ण जीवन समाज सेवा, दान और संघ के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण रहा। आपने देशभर में धर्म, समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय दान दिए, जिससे असंख्य लोगों को नई दिशा और प्रेरणा मिली।
हर समय, हर स्थान पर उदारतापूर्वक दान करके आपने संघ और समाज का मस्तक ऊँचा किया।
आपके संकल्प के अनुसार आपका देहदान किया गया, जो हम सबके लिए प्रेरणादायी और संघ के लिए गौरव का विषय है।
हम दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपनी शरण में स्थान दें और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
