logo1 logo2 logo3-gif
ribbon-bar

जैसलमेर  जैन समाज के गणमान्य सदस्य श्री रमेश कुमार पुत्र श्री रणजीत सिंह जी राखेचा निवासी राखेचा पाड़ा जैसलमेर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए जैन समाज को गौरवान्वित किया है।

जैसलमेर जैन समाज के गणमान्य सदस्य श्री रमेश कुमार पुत्र श्री रणजीत सिंह जी राखेचा निवासी राखेचा पाड़ा जैसलमेर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए जैन समाज को गौरवान्वित किया है।

जैसलमेर जैन समाज के गणमान्य सदस्य श्री रमेश कुमार पुत्र श्री रणजीत सिंह जी राखेचा निवासी राखेचा पाड़ा जैसलमेर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए जैन समाज को गौरवान्वित किया है। आज दिनांक 20 सितंबर 2025 को उन्हें एक नोटों से भरा बैग प्राप्त हुआ, जिसमें 2 लाख से अधिक धन राशि थी, जहां उन्हें बैग प्राप्त हुआ उसके आसपास लोगों को उन्होंने सूचित किया कि कोई ऐसा बैग का पूछे तो मेरे पास भेजना, कुछ समय बाद एक व्यक्ति पैसों को खोजते हुए उनके पास पहंचा। हनुमान सिंह बलाना नाम के व्यक्ति ने पैसों के बारे में पूरी जानकारी देते हुए कहा कि मेरे पास से ही यह बैग गिर गया था, उसके द्वारा दी गई जानकारी सही लगने पर सुश्रावक श्री रमेश कुमार राखेचा ने वह बैग हनुमान सिंह को सौंप दिया, खोए हुए पैसों को सुरक्षित वापिस पाकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
Back to Latest News