logo1 logo2 logo3-gif
ribbon-bar

शासन दीपक श्री गौतम मुनि जी म.सा.की प्रेरणा से 120 बच्चों जैन अजैन ने शिविर में भाग लिया

शासन दीपक श्री गौतम मुनि जी म.सा.की प्रेरणा से 120 बच्चों जैन अजैन ने शिविर में भाग लिया

जय गुरु नाना जय गुरु राम 1008 आचार्य प्रवर श्री रामलाल जी म सा और उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा के आज्ञानुवर्ती शासन दीपक श्री गौतम मुनि जी म सा आदि ठाणा 3 का चातुर्मास उदयरामसर जिला बीकानेर में त्याग, तपस्या के साथ निरन्तर गतिमान है। प्रतिदिन सुबह प्रार्थना होती है जिसमें जैन के साथ अजैन बच्चों की उपस्थिति देखने को मिली शा दी श्री गौतम मुनि जी म सा की प्रेरणा से रविवारीय समता शाखा में 120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी बच्चे पूर्ण लगन के साथ नवकार मंत्र, आचार्य श्री नानेश की चिंतन मणियां, श्री राम गुरु चालीसा, संघ समर्पणा आदि का उच्चारण करते हैं। प्रतिदिन सबको पारितोषिक प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर उदयरामसर संघ के सुन्दरलाल जी सिपानी, नवरतन जी सिपानी, राजेश जी सिपानी, इन्द्रचंद जी सिपानी, सिध्दार्थ जी सिपानी,आदि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Back to Latest News