भाजपा नयाशहर मंडल ने अंत्योदय दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया*
09/25/2025
*भाजपा नयाशहर मंडल ने अंत्योदय दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया*
बीकानेर।
भारतीय जनता पार्टी नयाशहर मंडल ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस अंत्योदय दिवस (25 सितम्बर) को विभिन्न सेवा कार्यों के साथ यादगार बना दिया।
मंडल कार्यक्रम के संयोजक एवं महामंत्री सुनील जोशी ने बताया कि सेवा कार्यों की शुरुआत *“एक पेड़ माँ के नाम”* कार्यक्रम के तहत राजीव मार्ग स्थित शार्दुल स्कूल भ्रमणपथ पर 22 पौधे रोपित कर की गई तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इसके पश्चात *स्वच्छता अभियान* का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के लगभग सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सफाई कर स्थानीय नागरिकों को भी अभियान से जोड़ा। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से करते रहेंगे।
मंडल महामंत्री लोकेश हेमकार ने बताया कि आज पंडित जी के जन्मदिवस पर मंडल के लगभग सभी बूथों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन चरित्र पर गोष्ठी आयोजित हुई।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं जिला आईटी सेल संयोजक सुशील आचार्य ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय (25 सितम्बर 1916 - 11 फरवरी 1968) भारतीय जनसंघ के प्रखर नेता, एकात्म मानववाद विचारधारा के प्रस्तावक एवं भाजपा के अग्रदूत थे। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने *सामूहिक टिफिन गोठ* का आयोजन कर अंत्योदय दिवस को यादगार बनाया।
आज के सेवा कार्यों की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा ने की।
कार्यक्रम में जिलामंत्री रामचंद्र सोनी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट कुन्दन सोनी,गोविंद कच्छावा,मंडल उपाध्य्क्ष संतोष आचार्य एवं खेमचंद सोनी,पार्षद अशोक माली, नरेंद्र भोजक,महेंद्र सोनी,दीपक सिंह दहिया,मुकेश नायक,पृथ्वी नायक, विक्की भार्गव, टीकमचंद सोनी,जुगल चांवरिया,मदन सिंह चौहान,रवि भार्गव,मनोज शर्मा,सुनील भामा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
