logo1 logo2 logo3-gif
ribbon-bar

तेरापंथ धर्म संघ के जैनाचार्य आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के 105 वें जन्मदिवस पर भारत सरकार ने चांदी का सिक्का जारी किया

तेरापंथ धर्म संघ के जैनाचार्य आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के 105 वें जन्मदिवस पर भारत सरकार ने चांदी का सिक्का जारी किया

आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के 105 वें जन्मदिवस पर भारत सरकार ने चांदी का सिक्का जारी कर दिव्य आत्मा के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट किया। भारत की राजधानी दिल्ली में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य डाक्टर मुनि श्री अभिजीत कुमार जी स्वामी , मुनि श्री जागृत कुमार जी के पावन सान्निध्य में पी एच डी चेम्बर आफ कोमर्स में लोकार्पण का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के संस्कृति मंत्री माननीय गजेन्द्र सिंह जी शेखावत एवं विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद माननीय लहर सिंह जी सिरौया की गरिमामयी उपस्थिति रही।पी एच डी चेम्बर आफ कोमर्स के सहयोग और दिल्ली सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन विदुषी श्रीमती सुनीता जैन ने किया।
Back to Latest News