logo1 logo2 logo3-gif
ribbon-bar

जिला व संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में होंगी विविध प्रतियोगिताएं और लोक कला प्रदर्शन*

जिला व संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में होंगी विविध प्रतियोगिताएं और लोक कला प्रदर्शन*

नागौर : अक्टूबर 2025 : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार अक्टूबर-नवम्बर में जिला एवं संभाग स्तरीय युवा महोत्सवों का आयोजन किया जाएगा । यह आयोजन संपूर्ण राज्य में सभी जिला स्तर पर 25 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक तथा संभाग स्तर पर 20 नवम्बर से 30 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं की सृजनात्मकता, प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत वक्तृत्व, कहानी लेखन, पेंटिंग, लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, लोकगीत, एकल लोकगीत, कविता लेखन, विज्ञान प्रदर्शनी, हस्तशिल्प, वस्त्र निर्माण एवं कृषि उत्पाद से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही राजस्थान की लुप्तप्राय लोककलाओं जैसे फड, रावणहत्था, रम्मत, अलगोजा, माण्डणा, लांघा-मॉगणीहार, कठपुतली, खडताल, मोरचंग, भपंग आदि का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवाओं को राजस्थान युवा बोर्ड पोर्टल एवं मांइक्षभारत पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिला प्रशासन ने युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया है ताकि नागौर जिले की युवा प्रतिभाएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। ---------------
Back to Latest News