logo1 logo2 logo3-gif
ribbon-bar

व्यापार मण्डल अध्यक्ष जुगल राठी ने दी शुभकामनाएं

व्यापार मण्डल अध्यक्ष जुगल राठी ने दी शुभकामनाएं

व्यापार मण्डल परिसर मे मनाया दीपोत्सव व्यापार मण्डल अध्यक्ष जुगल राठी ने दी शुभकामनाएं दीपावली के अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के कार्यालय परिसर मे धनतेरस के दिन दीपोत्सव का आयोजन कर ढेरों शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जुगल राठी सहित टीम ने व्यापार मण्डल परिसर भवन में दीप जलाकर दीपोत्सव पर्व मनाया और अध्यक्ष ने बताया कि दीपावली पावन पर्व खुशियां समृद्धि एवं रोशनी का पर्व है अंधेरे से उजालें की ओर जाने का पर्व है अपने जीवन से अंधकार मिटाकर प्रकाश की ओर बढने का पर्व है इसकी में हार्दिक शुभकामनाएं देता हूॅ आज में व्यापार परिसर में व्यापारी बंधुओं को लोकल वस्तुए क्रय कर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान को लोकल फॉर वोकल को और मजबूत करने के लिए कहा और हमने यह निर्णय किया है कि इस पर्व पर व्यापार मण्डल से जूडें हुवे पदाधिकारी व कार्यकर्ता देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं को खरीदकर देश को मजबूत करने में योगदान देगें। इस अवसर पर सचिव सजंय जैन सांड ने बताया कि दीपोत्सव पर्व मनाने से पूर्व व्यापार मण्डल के सदस्य स्वयं बाजार में जाकर मिट्टी के दीपक तेल इत्यादि खरीदकर लाएं एवं आमजन को यह संदेश दिया कि इस पर्व पर स्वदेशी लोकर फॉर वोकल आत्म निर्भर भारत जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं को जन- जन तक पहुँचाया। पॉच सौ से अधिक दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया और सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप मिट्टी से बनें दीपक देकर शुभकामनाएं दी। दीपोत्सव में सह-सचिव प्रेम रतन जोशी, प्रचार-मंत्री सुशील कुमार यादव, खजांची मार्केट वेलफयर सोसायटी के शिव सिंह शेखावत, बीकानेर रेडीमेड होजयरी एसोसिएशन के शान्ति लाल कोचर, विजय बाफना उपस्थित रहें।
Back to Latest News