कोचर 0रिवर में 250 वर्षों में पहलीबार दीपावली मनाई गई
10/21/2025
*कोचर परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ*
बहुत ही हर्ष और गर्व का विषय है कि *श्री माणक चंद जी,तोलारामजी,खेमचंद जी, शिखर चंद जी,संपत लाल जी, गोरूलाल जी, पानमल जी, बंशीलाल जी कोचर परिवार* में लगभग ढाई सौ वर्षों (२५० वर्ष) के लंबे अंतराल के बाद इस वर्ष दीपावली का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
बताया गया है कि कई पीढ़ियों पूर्व दीपावली के शुभ दिन परिवार में किसी असमयिक निधन के कारण यह पर्व परिवार में नहीं मनाया जाता था। किंतु इस वर्ष भाग्य ने करवट ली।पिछले दीपावली के दिन परिवार में नए सदस्य के शुभ आगमन ने मानो वर्षों से अधूरी रही परंपरा को पुनः जीवित कर दिया।
इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने दीपों की जगमगाहट और प्रेम की गर्माहट के साथ दीपोत्सव का अभिनंदन किया और बड़े उत्साह और भरपूर उमंग के साथ सम्पूर्ण परिवार ने इस महा उत्सव को मनाया।
इसी शुभ घड़ी में, *श्री सोहनलाल जी कोचर (टिकाई) परिवार* में भी आज के दिन नए सदस्य के जन्म के पावन अवसर पर लगभग ३० वर्षों के बाद दीपावली का पर्व पुनः उल्लासपूर्वक मनाया गया। यह केवल एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि पीढ़ियों के जुड़ाव, नई शुरुआत और शुभता का प्रतीक है।
इस मंगल अवसर पर *समस्त कोचर परिवार* की ओर से दोनों परिवारों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और मंगल आशीर्वाद।
आपके परिवार में सदा सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और आनंद का दीप प्रज्वलित रहे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नई शुरुआत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेम, एकता और सौभाग्य का संदेश बने। 🙏🙏
