logo1 logo2 logo3-gif
ribbon-bar

जैन ओलम्पिक में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व रस्सा कस्सी  में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दर्शकों ने लिया आनंद

जैन ओलम्पिक में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व रस्सा कस्सी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दर्शकों ने लिया आनंद

जैन ओलम्पिक में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व रस्सा कस्सी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दर्शकों ने लिया आनंद बीकानेर, 31 अक्टूबर। जैन यूथ क्लब के तत्वावधान में रेलवे मैदान में चल रहे पांच दिवसीय जैन ओलम्पिक शुक्रवार शाम तक हुए क्रिकेट, रस्सा कस्सी, टेबल टेनिस व बैडमिंटन के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जहां अपना दमखम दिखाया वहीं बाल व युवा खिलाडियों अभिभावकों व दर्शकों ने करतल ध्वनि से आनंद लिया। सेमिफाइनल व फाइनल खेल के मुकाबले शनिवार व रविवार को होंगे। सर्वाधिक रोचक व आनंददायक मुकाबले दर्शकों को रस्सा कस्सी का लगे। रस्सा कस्सी में जहां खिलाड़ी अपना जोर अजमाइश करते हुए गुड़क व गिर रहे थे, लेकिन बिना चेहरे के किसी शिकवा शिकायत से खुद आनंदित हो रहे थे तथा दूसरों को भी खेल का मजा दिला रहे थे। जैन यूथ क्लब उपाध्यक्ष पंकज सिंघवी ने बताया की 15 ओवर के 22 वर्ष से कम आयु के किशोर व युवाओं के क्रिकेट मैच 10 टीमें हिस्सा ले रही है। इनमें बीकानेर वॉरियर, क्रिकेटर इलेवन, फ्रेण्डस क्लब, इलाइट इलेवन, हैवन ग्लाइडर्स, राइजिंग स्टॉर, रॉयल चैलेन्जर, थंडर स्ट्राइकर, टाइटन इलेवन व विक्ट्री वाइपर्स शामिल है। गुरुवार व शुक्रवार हुए क्रिकेट के मुकाबले अनुभवी एम्पायर शुभम शर्मा, राजेन्द्र पन्नू व अजीत नायक की देखरेख में हुए। विक्ट्री वाइपर्स व हैवन ग्लाइडर्स के बीच हुए मैच में आयु खजांची ने 25 बॉल में 37 रन, विशेष कोचर ने 17 बॉल में 29 रन, कार्तिक ने 29 बॉलपर 55 तथा रोनिक ने 27 बॉल पर 57 रन बनाएं। विक्ट्री वाइपर्स के 137 के मुकाबले 140 रन बनाकर विजय हासिल की। राइजनिंग स्टॉर व क्रिकेटर इलेवन के बीच हुए मैच में राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए इनमें दर्शन ललवानी के 38 बोल से बनाए 86 तथा अजीत सेठिया के 10 बॉल पर 38 रन शामिल थे। कुशाग्र सेठया व प्रिंस ने 3-3 विकेट लिए। क्रिकेटर इलेवन 111 रन से आउट हो गई। इस टीम के नमन ने 25 बॉल में 29 व काव्य डागा ने 18 बॉल में 25 रन बनाएं। टाइटन इलेवन व रॉयल चैलेंजर बीकानेर के बीच हुए मैच में टाइटन इलेवन की टीम पहले बल्ले बाजी करते हुए 74 रनों में ही सिमट गई। रॉयल चैलेंजर ने 8 ओवर में ही मैच जीत लिया। कपिल जैन ने 31 रन (12 बॉल) राहुल चोपड़ा ने 3, कृष्णा व सचिन ने 2-2 विकेट लिए। सिंघवी ने बताया कि कैरम के सिंगल व युगल मुकाबले, विभिन्न आयु वर्ग की दौड़,रस्सा कस्सी, शतरंज टेबल टेनिस व बैड मिंटन प्रतियोगिता में बालिकाएं उत्साह से हिस्सा ले रही है। इनमें कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल है। विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहेगी। फाइनल मुकाबले व पारितोषिक वितरण 2 नवम्बर को होगा। सभी खिलाड़ी खेल की शुरूआत नवकार महामंत्र व मंगलाचरण तथा पंचरंगी जैन ध्वज तथा जैन ओलम्पिक 2025 के ध्वज वंदन से करते है। क्रिकेट की कॉमेन्ट्री बीकानेर के वरिष्ठ कॉमेन्ट्रेटर कपिल हर्ष जिम्मा बखूबी निभा रहे है। क्रिकेट के मुकाबले दोपहर साढ़े बारह बजे से रात दस बजे तक व अन्य खेल शाम साढ़े तीन बजे से हो रहे है। -------
Back to Latest News