जिन वाणी केवल धर्म ही नही, जीवन जीने का तरीका भी है: श्रृतानंद JAIN HINDUSTAN NEWS -:

जिन वाणी केवल धर्म ही नही, जीवन जीने का तरीका भी है: श्रृतानंद JAIN HINDUSTAN NEWS -:

जिन वाणी केवल धर्म ही नही, जीवन जीने का तरीका भी है: श्रृतानंद
28 को विजयवल्लभ सूरीश्वरजी की मनाई जायेगी पुण्यतिथि
बीकानेर, 23 सितम्बर। रांगड़ी चैक स्थित पौषधशाला में चल रहे चातुर्मास आयोजन के दौरान उपस्थित सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं के समक्ष जैनाचार्य गच्छाधिपति नित्यानंद सुरीश्वरजी म.सा. के शिष्यरत्न जैन मुनि प्रखर प्रवचनकार श्रृतानंद महाराज साहेब ने प्रवचन देते हुए कहा कि क्रोध, मान, माया, लोभ यह चार कषाय है जिनके कारण कर्मों का आस्रव होता है। इन चार कषाय को संयमित रखने के लिए माध्यस्थता, करुणा, प्रमोद, मैत्री भाव धारण करना चहिये। चार गतियाँ जिनमें संसरी जीव का जन्म मरण होता रहता हैकृ देव गति, मनुष्य गति, तिर्यंच गति, नर्क गति। मोक्ष को पंचम गति भी कहा जाता है।
मुनि श्रृतानंद ने ‘जिन वाणी को केवल धर्म ही नही, बल्कि जीवन जीने का तरीका बताया।  जिन वाणी को मानने वाला मनुष्य ना केवल उत्तम मानवीय उदाहरण बनता है बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ, शारीरिक रूप से भी स्वस्थ्य जीवन जीने का भी आनन्द लेता है क्योंकि इसमे हिंसा की स्थान पर जीव दया, अनर्गल खान पान पर संयम, व्याभिचार विचारों से दूर रहने के नियमों को जीने के तरीके मे शामिल किया जाता है।
जैन मुनि पुष्पेंद्र म.सा. व मुनि श्रृतानंद के समक्ष श्रावक श्राविकाओं ने सामूहिक गुरु वंदना  की तदोपरांत जैन मुनि ने चातुर्मास प्रवचन की शुरुआत मंत्रोच्चार व भजन के साथ की।
आत्मानंद जैन सभा चातुर्मास समिति के सुरेन्द्र बद्धानी ने बताया कि 28 सितम्बर को पंजाब केसरी श्रीमद् विजयवल्लभ सूरीश्वर महाराज की 70वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय विशेष आयोजन होंगें।  27 सितम्बर को 70 से अधिक श्रावक श्राविकाओं द्वारा आयंबिल किया जायेगा और 28 सितम्बर को सुबह गौड़ी पाश्र्वनाथ मंदिर में पूजन अभिषेक तथा साधर्मिक स्वामी वत्सल का आयोजन भी गौड़ी पाश्र्वनाथ मंदिर होगा। इस आयोजन का लाभार्थी परिवार देवेन्द्रकुमार, सुरेन्द्रकुमार, यतिन्द्रकुमार, वीरेन्द्रकुमार जैन ओसवाल साॅप ग्रुप, जयपुर होगा।
चातुर्मास आयोजन समिति के शांतिलाल हनुजी कोचर ने बताया कि संध्याकालीन अवसर पर रांगड़ी चैक स्थित पौषधशाला में ‘एक शाम गुरु वल्लभ के नाम’ संगीत संध्या का आयोजन सायं 7ः30 बजे से होगा जिसमे रजत मुद्रिका के लक्की ड्रा भी निकाले जायेंगें जिसका लाभार्थी पविार मंजू अजय बैद परिवार बीकानेर होगा।
मंदिर श्री पदम प्रभु ट्रस्ट के अजय बैद ने बताया कि आज की संघ पूजा व प्रभावना आत्मानंद जैन सभा तथा ओसवाल साॅप परिवार, जयपुर की ओर से की गई। Jain hindusthan news

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )